रिश्तों का खूनी अंत: दिड़बा में दामाद ने ससुर और साले को मारी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, सुनाम। दिड़बा क्षेत्र के गांव शादीहरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक दामाद ने अपने ही ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, गुरविंदर सिंह और उसकी पत्नी वीरपाल कौर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए वीरपाल कौर के पिता लखबीर सिंह और भाई जगसीर सिंह गांव शादीहरी पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान बहस बढ़ गई और गुस्से में आकर गुरविंदर सिंह ने घर में रखी बंदूक से दोनों पर फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश