पंजाब ब्लास्ट पर बढ़ा सियासी घमासान: BJP ने CM मान को भेजा मानहानि नोटिस, CM फिर बोले- ‘ब्लास्ट BJP की एंट्री के संकेत’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर/अमृतसर। अमृतसर आर्मी कैंप और जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाकों को लेकर पंजाब की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर भाजपा ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने CM मान से 7 दिन के भीतर माफी मांगने और बयान हटाने की मांग की है।CM मान ने कहा था कि “अमृतसर और जालंधर में हुए छोटे-मोटे ब्लास्ट BJP की एंट्री के संकेत हैं।”

गुरुवार को जालंधर में भी उन्होंने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि “जहां BJP जाती है, वहां लड़ाई करवाने की कोशिश होती है। ये हिंदू-सिखों को लड़ाना चाहते हैं, लेकिन पंजाब के लोग ऐसा नहीं होने देंगे।”

वहीं तरुण चुघ ने CM मान के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि अपराधियों को पकड़ने की बजाय भाजपा पर आरोप लगाना गलत है।

धमाकों के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, जबकि इस मुद्दे ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश