डेली टीवी, जालंधर। काला संघियां ड्रेन, जमशेर ड्रेन और शहर के STP प्लांटों की खराब कार्यप्रणाली को लेकर राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

बैठक में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) ने खुलासा किया कि शहर के तीन ट्रीटमेंट प्लांट संतोषजनक ढंग से काम नहीं कर रहे, जिसके चलते नगर निगम पर 7 करोड़ रुपये का पर्यावरण जुर्माना लगाया गया है।
संत सीचेवाल ने स्लज का रिकॉर्ड पेश न कर पाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि अधिकारियों की लापरवाही का बोझ आम जनता पर नहीं पड़ना चाहिए।
उन्होंने काला संघियां ड्रेन में अब भी गिर रहे गंदे पानी, जमशेर ड्रेन में डेयरियों के गोबर और वरियाणा कूड़ा डंप को लेकर भी सख्त नाराजगी जताई। प्रशासन ने 15 जून तक सुधार का भरोसा दिया है।










