डेली टीवी, नई दिल्ली। NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा की नई तारीख का एलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 21 जून को देशभर में आयोजित होगी। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी, जिसकी जांच अब CBI कर रही है।

NTA ने कहा है कि छात्रों को दोबारा फीस भरने की जरूरत नहीं होगी। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से कराने के निर्देश दिए हैं।











