डेली टीवी, गुरदासपुर। गुरदासपुर में तैनात PCS अधिकारी और SDM डॉ. अनुप्रीत कौर रंधावा को राजस्थान-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे-54 भूमि अधिग्रहण घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि 2018-19 के दौरान ₹1.63 करोड़ की सरकारी राशि अपात्र लोगों के खातों में ट्रांसफर की गई।

शनिवार सुबह पट्टी पुलिस ने उन्हें सरकारी आवास से हिरासत में लिया। मामले में पहले ही FIR दर्ज हो चुकी थी और जांच के बाद उन्हें सस्पेंड भी किया गया था।










