डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के दशमेश नगर इलाके में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई शुरू हो गई और एक युवक की कथित तौर पर चप्पलों से पिटाई कर दी गई।

घटना के दौरान पार्षद पति दर्शन भगत और पार्षद बब्लू भी मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर स्थानीय लोगों और प्लॉट मालिकों के बीच विवाद हुआ था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।










