डेली टीवी, लुधियाना। ऑनलाइन गेमिंग के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए परेशानी का कारण बन गई। आरोप है कि जालंधर के युवक ने पहले दोस्ती की, फिर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने कार में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर मारपीट की और मोबाइल फोन व सोने का ब्रेसलेट छीनकर फरार हो गया।
शिकायत के बाद हैबोवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।










