डेली टीवी, जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब के प्रिंसिपल, लेक्चरर, हेडमास्टर और BPEO अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। PPSC ने रजिस्टर-सी कोटे के तहत PCS (Executive Branch) भर्ती शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार बिना सामान्य PCS परीक्षा के प्रशासनिक सेवा में शामिल हो सकेंगे।

आवेदन के लिए 8 साल की नियमित सेवा, बेदाग रिकॉर्ड और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है।










