NTA की बड़ी चूक! नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी में NEET री-एग्जाम सेंटर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, मुंबई। NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा से ठीक पहले NTA की एक बड़ी गलती सामने आई है। नागपुर के एक छात्र को नए एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र भारत के बजाय UAE के अबू धाबी में आवंटित कर दिया गया।

छात्र ने आवेदन के दौरान नागपुर, वर्धा और भंडारा को अपनी पसंद के केंद्र के रूप में चुना था। छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे के पास पासपोर्ट तक नहीं है, ऐसे में परीक्षा से एक दिन पहले विदेश जाकर एग्जाम देना संभव नहीं है।

परिवार ने तुरंत NTA हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एजेंसी ने इसे तकनीकी त्रुटि मानते हुए संशोधित एडमिट कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है।

इस घटना ने NTA की परीक्षा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब एजेंसी निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराने के बड़े दावे कर रही है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश