जालंधर: Mariton Hotel में हुआ हंगामा जमकर चले लात-घूंसे, देखें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आरोप: मेयर और सेंट्रल हलका इंचार्ज की दी दुहाई, फिर भी कर दी पिटाई

जालंधर: मैरिटन होटल का लंबे समय से चल रहा विवाद दो दिन पहले ही में सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली और जालंधर के मेयर वनीत धीर ने सुलझाया था और दोनों पक्षों में समझौता करवाया था। इसके बाद एक बार फिर मैरिटन होटल विवादों में घिर गया है। जहां देर रात होटल में पार्टी के दौरान हाथापाई की घटना सामने आई है। इस दौरान होटल में दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे मारे गए। इस हाथापाई में भल्ला के सिर पर गहरी चोटें आई है, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि होटल में उनके द्वारा पार्टी आयोजित की गई थी। पीड़ित का आरोप है लड़की को बचाने के दौरान उसे पर वेटर, मैनेजर रजत और बाउंसर द्वारा हमला किया गया। वही पीड़ित ने होटल मालिक इंद्रजीत पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने होटल संचालक इंद्रजीत को बताया कि वह मेयर विनीत डियर और सेंट्रल हलका इंचार्ज के भाई है। आप है कि इसके बावजूद उन पर जान-बूझकर हमला कर दिया गया। पीड़ित ने परमजीत मारवा पर भी आरोप लगाए हैं। वहीं अन्य पीड़ित ने कहा कि उसकी पत्नी को होटल के कर्मी बैड टच कर रहे थे। जिसको लेकर विवाद हो गया। इस दौरान घायल भल्ला ने दोनों पक्ष में बीच-बीच बचाव करने की कोशिश की और होटल कर्मियों द्वारा उनके साथ भी मारपीट की गई। वहीं भल्ला ने कहा कि वह होटल में रवि भाई की पार्टी एंजॉय कर रहे थे। इस दौरान होटल कर्मियों द्वारा फैमिली पर भी हमला किया गया। दूसरी ओर रवि ने बताया कि उनके द्वारा होटल में पार्टी रखी गई थी। पार्टी को लेकर जो होटल मैनेजर क समझौता किया गया था, पार्टी के दौरान होटल कर्मी उसके विपरीत चल रहे थे। इस दौरान भल्ला ने मैनेजर से कहा कि पार्टी को लेकर जो कमिटमेंट की गई थी उसके हिसाब से सर्विस दी जाए। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आप है कि स्टाफ ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। आप है कि होटल में आए महिला आर्टिस्ट के साथ भी स्टाफ द्वारा गलत व्यवहार किया गया। जिसके बाद देखते-देखते हाथापाई शुरू हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश