कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव निलंबित: कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस के शीर्ष अधिकारी और 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. के. रामचंद्र राव को कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश पर की गई है, जिससे राज्य की सियासत और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद रामचंद्र राव पर गिरी गाज और उन्हें निलंबन का सामना करना पड़ा।

निलंबन से पहले डॉ. रामचंद्र राव कर्नाटक पुलिस की नागरिक अधिकार प्रवर्तन शाखा (Civil Rights Enforcement) के महानिदेशक (DGP) के पद पर कार्यरत थे।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

विपक्ष और सामाजिक संगठनों की ओर से भी इस पूरे प्रकरण को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल राज्य सरकार ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश