डेली टीवी, जालंधर। जालंधर वेस्ट से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। भाजपा के एक पार्षद के रिश्तेदार ने खुद को गोली मार ली, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह युवक मनजीत सिंह टीटू के भांजे का बेटा है, जो बस्ती शेख के उजाला नगर में रहता है। बताया जा रहा है कि उसने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी।
गोली चलने की सूचना मिलते ही परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में युवक का इलाज जारी है और उसकी उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है।
पार्षद ने बताया कि कारोबार में नुकसान के चलते युवक मानसिक रूप से परेशान था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










