बिग ब्रेकिंग: जालंधर के नामी डॉक्टर को गैंगस्टर की धमकी, 2 करोड़ की फिरौती मांगने से शहर में दहशत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। शहर से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जालंधर के एक बड़े और नामी डॉक्टर को गैंगस्टर द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। गैंगस्टर ने डॉक्टर से 2 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि रकम न देने पर उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात कर पूरी जानकारी साझा की है। सुरक्षा के मद्देनज़र डॉक्टर ने अपने मॉडल टाउन स्थित घर में इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगवाई है और वह पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए डॉक्टर के घर और आसपास के इलाके में सिक्योरिटी बढ़ा दी है।फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस मामले में कोई एफआईआर या शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, लेकिन इस घटना के बाद शहर के डॉक्टरों में डर और चिंता का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित डॉक्टर का अस्पताल गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित है, जबकि उनके एक रिश्तेदार की टू-व्हीलर एजेंसी भी शहर में है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश