जालंधर से बनारस रवाना हुई तीर्थ यात्रा, संत निरंजन दास जी से संगत ने लिया आशीर्वाद
डेली टीवी, जालंधर। श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 31 जनवरी को जिला जालंधर में निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं तथा विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला जालंधर की सीमा में आने वाले सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में 31 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी घोषित की है।

प्रशासन द्वारा जारी आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन स्कूलों या कॉलेजों में बोर्ड या यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, उन संबंधित कक्षाओं पर यह छुट्टी लागू नहीं होगी और परीक्षाएं तय कार्यक्रम अनुसार आयोजित की जाएंगी।
यह फैसला शोभायात्रा के दौरान संभावित भीड़, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।










