डेली टीवी, जालंधर। जालंधर में होटल मेरिटन से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में होटल के पार्टनर यशपाल दूआ, गुलशन दूआ, उमेश दूआ, शिवी दूआ सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-A के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोप है कि विवाद के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य किए गए, जिसके बाद शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक यशपाल दुआ ने सुबह 10 बजे प्रेस वार्ता करनी थी लेकिन केस दर्ज होने का पता चलते ही रद्द कर दी गई।इससे पहले शुक्रवार देर शाम प्रेस वार्ता में दूसरे पक्ष डॉक्टर परमजीत मरवाहा जिनके साथ मारपीट हुई थी में पुलिस को शिकायत दर्ज करने के साथ ही अकाल तख्त साहिब और सिख संगठनों को जानकारी दी थी।
डॉ परमजीत मरवाहा ने बताया था कि होटल मैरिटल के 6 मलिक है जिसमें वह 36 परसेंट और उनके साथ 15 फ़ीसदी के मालिक और भी है। वह 51 फ़ीसदी के साथ होटल के एमडी का कार्यभार देख रहे हैं और दूसरी तरफ 5 परसेंट के पार्टनर यशपाल दुआ अपनी शर्तें हम पर थोपना चाहते थे लेकिन बात नहीं मानी तो शराब के नशे में मारपीट की गई। जिसमें उनके बेटे को भी पिता और पगड़ी उतार दी, धर्म को लेकर कई अब शब्द भी बोले।










