डेली टीवी, जालंधर। जालंधर की पीपीआर मार्केट के नजदीक स्थित फ्लैटों में बने Major Real Estate और Major Times के दफ्तर में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की।

आरोप है कि कार्रवाई के दौरान वहां तैनात बाउंसरों ने एक स्थानीय नेता—जो अब तक कई राजनीतिक पार्टियां बदल चुका है—के इशारे पर जीएसटी कर्मियों को अंदर ही रोक लिया और बाहर से ऑफिस का शटर बंद कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, संबंधित नेता का नाम पहले भी अवैध कॉलोनियां काटने के मामलों में सामने आ चुका है।बताया जा रहा है कि कार्यालय में मौजूद बाउंसरों ने टीम को बाहर निकलने से रोका, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कथित रूप से बंधक बनाए गए जीएसटी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मामले की जांच जारी है।










