कनाडा भेजने का सपना बना ठगी का जाल, 15.34 लाख हड़पने वाला एजेंट गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। विदेश में बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर लाखों रुपये ठगने वाले एक फर्जी ट्रैवल एजेंट को थाना नंबर 8 जालंधर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रणदीप कुंडल उर्फ रिशु, निवासी गुरु नानकपुरा वेस्ट (रामा मंडी) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित माधव शाली ने बताया कि आरोपी ने उसे वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का भरोसा दिलाया। इस प्रक्रिया के नाम पर आरोपी ने किश्तों में कुल 15,34,500 रुपये वसूल लिए।

लंबे इंतजार के बाद भी न तो वीजा लगा और न ही विदेश भेजने की कोई ठोस कार्रवाई हुई। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी बहाने बनाकर टालता रहा।

जांच के दौरान अजय सहगल, सनी तंवर और राकेश राखी सहित अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस सभी संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है।

मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर जगदीश लाल की अगुवाई में की जा रही है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी के पास ट्रैवल एजेंट के तौर पर काम करने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

वह युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि कितने अन्य लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश