जालंधर पुलिस लाइन में स्पेशल DGP की अहम बैठक: नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। पंजाब पुलिस की कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (CAD) और महिला कार्य विभाग की स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर दियो (IPS) ने जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस लाइन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में कमिश्नर पुलिस धनप्रीत कौर (IPS), ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा (IPS) और डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों (PPS) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पंजाब सरकार की मुहिम “युद्ध नशे विरुद्ध” और “गैंगस्टरों पर वार” को और प्रभावी बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। स्पेशल डीजीपी ने शहर में छोटे अपराधों पर रोक लगाने के लिए स्पेशल ऑपरेशन प्लान तैयार करने, पुलिस नाकों को मजबूत करने और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ वॉकी-टॉकी के जरिए बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया।

साथ ही उन्होंने सार्वजनिक शिकायतों के त्वरित निपटारे, जरूरी दस्तावेजों के सही रखरखाव और पुलिस स्टेशनों को साफ-सुथरा व व्यवस्थित रखने के निर्देश भी जारी किए।अपने दौरे के दौरान स्पेशल डीजीपी ने इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (ICCC) और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने ऑनलाइन ठगी से जुड़े मामलों में आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने और जांच प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों से बातचीत के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने कार्य में आने वाली चुनौतियों को भी साझा किया, जिस पर स्पेशल डीजीपी ने आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश