“मेरी बेटी को दुश्मनों ने बेरहमी से मार डाला” — जालंधर की नैन्सी ग्रेवाल की मां का दर्द, मीडिया के सामने किए बड़े खुलासे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। कनाडा में हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है। जालंधर के देओल नगर की रहने वाली नैन्सी की मां ने मीडिया के सामने आकर कहा कि उनकी बेटी को दुश्मनों ने बहुत ही बेरहमी से मार डाला।

उन्होंने कहा कि नैन्सी को लगातार धमकियां मिल रही थीं, लेकिन किसी ने भी उसकी सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया।नैन्सी की मां ने बताया कि उनकी बेटी सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखती थी और कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर बोलती थी।

उनका आरोप है कि इसी वजह से कुछ लोग उससे दुश्मनी रखने लगे थे। उन्होंने कहा कि परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है और वे चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।

परिवार ने भारत और कनाडा सरकार से भी मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि उनकी बेटी को इंसाफ मिल सके।

#NancyGrewal #JalandharNews #CanadaCrime #JusticeForNancy #PunjabNews #BreakingNews #IndianCommunity #CrimeNews

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश