डेली टीवी, नई दिल्ली।देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC Civil Services Examination 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इस बार राजस्थान के रावतभाटा निवासी Anuj Agnihotri ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है।

दूसरे स्थान पर Rajeshwari Suve M, तीसरे स्थान पर पंचकुला के Ekansh Dhull रहे। वहीं चौथी रैंक Raghav Jhunjhunwala और पांचवीं रैंक Ishan Bhatnagar ने हासिल की। इस वर्ष कुल 958 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।

टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने AIIMS Jodhpur से MBBS किया है और फिलहाल Delhi, Andaman and Nicobar Islands Civil Service में प्रोबेशनर के रूप में कार्यरत हैं।










