डेली टीवी, नई दिल्ली। महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। 7 मार्च से 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें तुरंत लागू हो गई हैं।

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अब 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, कोलकाता में 939.30 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हो गया है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी सभी महानगरों में बढ़े हैं, जिससे होटल और रेस्तरां कारोबार प्रभावित होंगे।

कीमत बढ़ोतरी पर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है, जबकि आम जनता पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।










