गहरे शोक की घड़ी पूर्व विधायक शीतल के साथ खड़ा भाजपा परिवार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दादी के निधन पर जताया दुख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर (आदित्य भट्ट): जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक Sheetal Angural, की पूजनीय दादी श्रीमती कृष्णा देवी जी का स्वर्गवास हो गया है। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व विधायक की दादी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आपकी दादी श्रीमती कृष्णा देवी जी के देहांत के बारे में जानकर अत्यंत दुःख हुआ।

इस अपूरणीय क्षति के समय मेरी संवेदनाएं आपके और परिजनों के साथ हैं।इस कठिन समय मे मेरी गहरी संवेदना आपके एवं परिवार के साथ हैं।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें, साथ ही आपको एवं आपके परिवार को संम्बल प्रदान करें तथा इस असीम दुःख से उबरने की शक्ति दें।

श्रीमती कृष्णा देवी जी एक धार्मिक और स्नेहमयी व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार को संस्कार, प्रेम और एकता की सीख दी। उनके जाने से परिवार ने अपना एक मार्गदर्शक और आशीर्वाद स्वरूप छत्रछाया खो दी है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश