जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का पीएम करेंगे उद्घाटन: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने लिया जायजा, पूरी तरह बनकर तैयार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दौरा कर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। करीब ₹98.89 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है।

केंद्रीय मंत्री का रेलवे अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने निर्माण कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

मीडिया से बातचीत में रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और 17 जुलाई तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि देशभर के 100 वर्ष से अधिक पुराने करीब 1500 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

केंद्रीय मंत्री ने भरोसा जताया कि निर्माण कार्य में यदि कहीं कोई कमी रह गई है तो उसे उद्घाटन से पहले दूर कर लिया जाएगा, ताकि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला आधुनिक रेलवे स्टेशन मिल सके।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश