डेली टीवी, जालंधर। जालंधर में सरकारी डॉक्टर डॉ. मीनाक्षी सूद की संदिग्ध मौत मामले में उनके पति डॉ. पीयूष सूद के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद वह कथित तौर पर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


परिजनों ने डॉ. पीयूष पर मानसिक प्रताड़ना, ढाई करोड़ के लोन और एक महिला कर्मचारी से संबंधों के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार करते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।










