डेली टीवी, जालंधर। जालंधर में जिम के अंदर युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक प्रख्यात रिसोर्ट मालिक (नाम ‘ह’ अक्षर से शुरू) के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

घटना CCTV वीडियो में कैद बताई जा रही है, जिसमें आरोपी युवती को पीछे से पकड़ते नजर आ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, एक AAP नेता पर आरोपी को बचाने की कोशिश के आरोप लगे हैं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।










