नकोदर/जालंधर: नशे से परेशान एक युवक बिलगा थाना क्षेत्र से पुलिस की टोपी और डंडा उठाकर फरार हो गया। उसने बाहर खड़ी पुलिस गाड़ी ले जाने की कोशिश भी की, लेकिन गाड़ी स्टार्ट न होने पर अपनी बाइक से गांव पहुंच गया।

गांव में उसने एक परिवार को नशा न बेचने की धमकी दी, जिसके बाद लोगों ने उसे काबू कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अपना सामान बरामद कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मामले में कार्रवाई की जा रही है।










