डेली टीवी, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मई में राष्ट्रपति से मुलाकात कर आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों के मुद्दे पर शिकायत दर्ज कराएंगे।

इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कानून उल्लंघन के आरोप में 15 भारतीयों को डिपोर्ट करने का फैसला लिया है, जिनमें 11 पंजाब के हैं। अन्य लोगों में तेलंगाना, उत्तराखंड और हरियाणा के नागरिक शामिल हैं।
किसानों के लिए राहत की खबर है कि भाखड़ा बांध से आज 21000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, जो 1 से 3 मई तक विभिन्न जिलों की नहरों तक पहुंचेगा और सिंचाई में मदद करेगा।
जालंधर में हो रही AAP बैठक को लेकर CM मान ने स्पष्ट किया कि यह केवल ऑब्जर्वरों की रूटीन मीटिंग है, इसमें कोई विधायक या मंत्री शामिल नहीं है।
वहीं, हाल ही में हुए रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर जांच में जुटी हुई है।










