पंजाब बजट 2026-27: 2.60 लाख करोड़ का रोडमैप, महिलाओं को ₹1000 महीना, शिक्षा-स्वास्थ्य पर बड़ा दांव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹2,60,437 करोड़ का बजट पेश किया है। प्रभावी राजस्व घाटा जीएसडीपी का 2.06% और राजकोषीय घाटा 4.08% अनुमानित है।

शिक्षा के लिए ₹19,279 करोड़ (7% वृद्धि) और ‘सिखिया क्रांति 2.0’ के तहत 6 वर्षों में ₹3,500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 20,000 स्कूलों में आधारभूत ढांचा सुदृढ़—99% में चारदीवारी, 10,095 शौचालय, 1 लाख डेस्क, 6,200 नई कक्षाएं; ₹690 करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर हेतु।

स्वास्थ्य क्षेत्र को ₹6,879 करोड़; ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के लिए ₹2,000 करोड़—हर परिवार को ₹10 लाख तक कैशलेस इलाज (65 लाख परिवार)। 143 नए क्लीनिक, 308 अपग्रेड; मेडिकल एजुकेशन हेतु ₹1,220 करोड़।

कृषि व संबद्ध क्षेत्रों को ₹15,377 करोड़; बिजली सब्सिडी ₹7,715 करोड़; पराली प्रबंधन ₹600 करोड़; धान से मक्का पायलट हेतु ₹15 करोड़; डेयरी ₹100 करोड़; गन्ना बकाया ₹270 करोड़; सिंचाई ₹2,971 करोड़।

ग्रामीण सड़कों के लिए ₹7,606 करोड़; पीएमएवाई-ग्रामीण ₹800 करोड़; ‘रंगला पंजाब’ ₹1,170 करोड़; शहरी विकास कोष ₹1,000 करोड़; उद्योग हेतु ₹2,805 करोड़ (₹500 करोड़ प्रोत्साहन)।

महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मात्रां धीयां सत्कार योजना’—18+ महिलाओं को ₹1,000/माह, एससी महिलाओं को ₹1,500/माह; ₹9,300 करोड़ प्रावधान। मुफ्त बस यात्रा हेतु ₹600 करोड़।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश