डेली टीवी, चंडीगढ़। भाजपा हाईकमान ने पंजाब भाजपा में बड़ा बदलाव करते हुए केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुनील जाखड़ का कार्यकाल पूरा होने के बाद पार्टी ने मालवा क्षेत्र के प्रभावशाली नेता ढिल्लों पर भरोसा जताया है।


नए अध्यक्ष ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब में बड़ा प्रदर्शन करेगी और सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जो लोग भाजपा को कमजोर मान रहे हैं, वे आने वाले चुनाव परिणाम देखकर चौंक जाएंगे।
बरनाला से दो बार विधायक रह चुके केवल सिंह ढिल्लों 2022 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है।










