पंजाब में ED का डबल अटैक: LPU के बाद मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर रेड

पंजाब हॉटमेल, लुधियाना/जालंधर। पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बीते दिन जालंधर में Lovely Professional University और राज्यसभा सांसद Ashok Mittal के ठिकानों पर छापेमारी के बाद शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora समेत करीब 10 स्थानों पर रेड की गई।

लुधियाना स्थित आवास पर जांच के दौरान आवाजाही रोक दी गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में की गई है।

रेड के समय मंत्री घर पर मौजूद नहीं थे और कैबिनेट बैठक में शामिल होने गए हुए थे। ED की जांच जारी है और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें