पॉश सोसाइटी में आधी रात फायरिंग, खुद को पार्षद का रिश्तेदार बताने वाला युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के सूर्या एन्क्लेव स्थित शौर्या ग्रीन अपार्टमेंट में देर रात गोली चलने की सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई। नशे में धुत एक युवक ने सुरक्षाकर्मी के साथ बदसलूकी करते हुए फायर कर दिया। सूचना मिलते ही एसीपी अजय और थाना रामा मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार, रूबी नाम का युवक सोसाइटी में किराए पर रहता है और खुद को किसी पार्षद का रिश्तेदार बताकर दबंगई दिखाता था। बीती रात करीब 12:30 बजे सुरक्षाकर्मी द्वारा पूछताछ करने पर वह भड़क गया और गाली-गलौच करते हुए हथियार निकालकर फायर कर दिया। गोली चलने से पॉश सोसाइटी में हड़कंप मच गया।

सोसाइटी पदाधिकारियों का आरोप है कि आरोपी पहले भी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर चुका है और आए दिन विवाद खड़ा करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश