भाजपा अध्यक्ष की ऐतिहासिक ताजपोशी: PM मोदी बोले—“मैं कार्यकर्ता हूं, नितिन नवीन मेरे बॉस हैं” बिहार के लाल देश की सबसे बड़ी पार्टी के ‘राजा’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, नई दिल्ली। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में संगठनात्मक राजनीति का ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब बिहार के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को निर्विरोध रूप से भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।

अध्यक्ष पद की घोषणा के साथ ही भाजपा मुख्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर बैठकर गुलदस्ता भेंट कर नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में संगठन की संस्कृति को रेखांकित करते हुए कहा, “मैं एक कार्यकर्ता हूं और नितिन नवीन मेरे बॉस हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक संस्कारित संगठन और परिवार है, जहां ‘मेंबरशिप’ से ज्यादा ‘रिलेशनशिप’ को महत्व दिया जाता है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्ष 1984 में कांग्रेस को 400 से अधिक सीटें और लगभग 50 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन आज वही पार्टी 100 सीटों के लिए तरस रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने इस ऐतिहासिक पतन की कभी आत्मसमीक्षा नहीं करती, क्योंकि यदि सच्चाई की पड़ताल होगी तो उसी परिवार पर सवाल उठेंगे जिसने पार्टी पर कब्जा कर रखा है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा की परंपरा पद आधारित नहीं, बल्कि प्रक्रिया आधारित है। “हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है, दिशा नहीं बदलती। पदभार एक व्यवस्था है, लेकिन कार्यभार जीवनभर की जिम्मेदारी होता है।”

भाजपा अध्यक्ष की इस ताजपोशी ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी संगठनात्मक अनुशासन, विचारधारा और निरंतरता के सिद्धांतों पर मजबूती से आगे बढ़ रही है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश