डेली टीवी, चंडीगढ़। अमृतसर के मजीठा थाने में दर्ज FIR को लेकर वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की याचिका पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

पुलिस ने उन पर थाने में घुसकर आरोपी को छुड़ाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। गिरफ्तारी से पहले ही उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया है।

जबकि मामले के बीच अमृतसर रूरल के SSP का तबादला भी चर्चा का विषय बना हुआ है।










