डेली टीवी, अमृतसर। पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम Gagandeep Singh Randhawa की खुदकुशी मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री Laljeet Singh Bhullar को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने सात दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने पांच दिन की अनुमति दी।

पेशी के दौरान अदालत परिसर के बाहर भुल्लर के समर्थकों ने नारेबाजी की, हालांकि पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर स्थिति को नियंत्रित रखा। अब रिमांड के दौरान मामले की गहन पूछताछ की जाएगी।










