डेली टीवी, जालंधर। कमिश्नरेट जालंधर के थाना नंबर 2 में विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेने के आरोप में एएसआई गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी से 8,000 रुपये की रिश्वत राशि मौके से बरामद की है।

सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि एएसआई गोपाल एक व्यक्ति को केस में नामजद करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था।
शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि मामले से संबंधित रिकॉर्ड थाना नंबर 2 से कब्जे में लिए जा रहे हैं और आगे की विस्तृत जांच जारी है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।










