डेली टीवी, जालंधर। शहीद-ए-आजम , एवं के शहीदी दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जालंधर के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय में स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं एवं चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके अमूल्य बलिदान को नमन किया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का अद्वितीय साहस, त्याग और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता की नींव को मजबूत किया।भाजपा नेताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहें।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अनुज शारदा, ललित यादव बब्बू, गौरव राय, सनी शर्मा, अर्जुन हैप्पी, मनीष बल, राजेश कुमार आरके, सुनील चोपड़ा, प्रदीप खुल्लर, प्रमोद कश्यप, राजेश मल्होत्रा और मनीष पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










