10वीं पास अनमोल ऐसे बना फर्जी IPS: शादी के बाद साली से ठगे ₹15 लाख, इंस्टाग्राम से फंसाई लड़की; पुलिस गिरफ्त में किए खुलासे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर: शाहकोट पुलिस ने खुद को IPS अधिकारी बताकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अनमोल रत्न का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी सिर्फ 10वीं पास है, लेकिन उसने फर्जी आईडी, पुलिस वर्दी, एडिटेड न्यूज कटिंग और सोशल मीडिया के जरिए खुद को IPS अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीता।

पहली पत्नी के छोड़ने के बाद उसने इंस्टाग्राम पर शाहकोट की मनदीप कौर से दोस्ती की, लव मैरिज की और बाद में उसे भी अपने ठगी के खेल में शामिल कर लिया।

आरोपी ने अपनी साली को पुलिस भर्ती का झांसा देकर ₹15 लाख ठग लिए, जबकि तीन अन्य लोगों से भी करीब ₹16 लाख की ठगी की। पीड़ितों को नियुक्ति और ट्रेनिंग के नाम पर मैसूर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु तक घुमाता रहा।

शिकायत मिलने के बाद शाहकोट पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में उसकी पत्नी और पिता को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश