2 मिनट में बैंक लूट, 6 घंटे में खुला राज! पूर्व डीएसपी के बेटे ने नशे के लिए रची साजिश, ₹6.27 लाख लेकर फरार हुए लुटेरे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जालंधर। खुरला किंगरा के कुक्की ढाब रोड स्थित बैंक एन्क्लेव फेज-2 में दोपहर 2:35 बजे Punjab National Bank की शाखा में दो नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। पिस्टल की नोक पर महज 2 मिनट में 6 लाख 27 हजार 700 रुपए लूटकर आरोपी फरार हो गए।

घटना के समय बैंक में 6 लोग मौजूद थे और कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 6 घंटे के भीतर केस ट्रेस कर लिया।

जांच में सामने आया कि वारदात में रिटायर्ड डीएसपी का बेटा शामिल है, जो नशे का आदी बताया जा रहा है।घटना के बाद लॉकर धारकों में हड़कंप मच गया, हालांकि बैंक के लॉकर सुरक्षित पाए गए।

मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि लूट के 6 घंटे बाद वारदात को ट्रेस कर लिया था। पुलिस ने आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह निवासी ग्रीन मॉडल टाउन जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक रिवाल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश