दुष्कर्म केस में फंसे विधायक पठानमाजरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भगोड़ा थे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डेली टीवी, पटियाला। दुष्कर्म के केस में फंसे आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश में ग्वालियर के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी वरुण शर्मा ने इसकी पुष्टि की ।

पठानमाजरा बीते कई महीनों से फरार चल रहे थे। पठान माजरा पर पटियाला के सिविल लाइन थाने में जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। ‌ बाद में जब इस केस में पटियाला पुलिस पठान माजरा को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा के गांव में पहुंची। तो वहां से पठान माजरा फरार हो गएथे।

पठान माजरा पर आरोप लगे थे कि वह पुलिस पार्टी पर हमला करके फरार हुए हैं। हालांकि बादमें फरारी के दौरान उनके ऑस्ट्रेलिया में होने की बात सामने आई। ‌ इस दौरान पठानमाजरा लगातार सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी करके अपनी ही सरकार पर हमलावर रहे। ‌

उन्होंने सरकार पर बदले की राजनीति से उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करने का आरोप लगाया। ‌ पठानमाजरा ने कहा कि उन्होंने बाढ़ के दौरान अपने सनौर हल्के के लोगों के हकों के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी इसी के चलते उन पर कार्रवाई हुई है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश