डेली टीवी, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पुलिस वेबसाइट से FIR डाउनलोड करने पर लगाए गए 80 रुपये शुल्क को वापस ले लिया है। इस संबंध में जारी पुराना नोटिफिकेशन रद्द कर दिया गया है।

अब सांझ पोर्टल और सांझ केंद्रों से FIR की कॉपी मुफ्त मिलेगी। यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था, जहां वकीलों ने FIR को सार्वजनिक दस्तावेज बताते हुए शुल्क को गलत ठहराया था।

हालांकि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू बताया गया है, लेकिन पोर्टल पर अभी भी फीस का विकल्प दिख रहा है।










