डेली टीवी, जालंधर। गांव सोहल जगीर में 6 वर्षीय अर्शप्रीत सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने उसकी मां कुलविंदर कौर को उम्रकैद और ₹50,000 जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना 8 जून 2020 की है, जब बच्चा दादी के साथ सोने की जिद कर रहा था।

दादा की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया। साढ़े पांच साल चले ट्रायल के बाद आए इस फैसले से परिवार भावुक हो गया।










