जालंधर। जालंधर वेस्ट के काला सिंघा रोड, टैगोर स्कूल के पास स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया है। एसीपी वेस्ट के अनुसार, सूचना मिली थी कि मकान की ऊपरी मंजिल पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं और वहां बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

सूचना के आधार पर महिला पुलिस टीम के साथ रेड की गई, जहां से पांचों को काबू कर थाना डिवीजन नंबर 5 लाया गया। पुलिस का कहना है कि सभी से पूछताछ जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।










