डेली टीवी, जालंधर/चंडीगढ़। कमल कौर हत्याकांड में बड़ा खुलासा करते हुए पंजाब पुलिस ने मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो को मिडिल ईस्ट से गिरफ्तार कर पंजाब ले आई है।
11 जून 2025 को बठिंडा के आदेश हॉस्पिटल की पार्किंग में कमल कौर का शव मिला था, जिसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी।

वारदात के बाद मेहरो दुबई फरार हो गया था। बठिंडा कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने और इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद आखिरकार उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई। मामले में उसके तीन साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।










