डेली टीवी, जालंधर। चर्चित किडनी कांड में ‘रेगुलर बेल’ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोपी डॉक्टर डॉ. राजेश अग्रवाल की जमानत पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दी गई जानकारी पर भी अब बहस तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड में 10 अगस्त 2016 को किसी भी प्रकार की नियमित जमानत का जिक्र नहीं है, जबकि हाईकोर्ट पहले ही जमानत याचिका खारिज कर चुका था। अब 1 मई को होने वाली सुनवाई में कई अहम तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।










