डेली टीवी, कोलकाता। पश्चिम Bengal में भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दिया। बैठक के बाद अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता घोषित किया।
बैठक से पहले अमित शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। अब राज्य में नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं।










