डेली टीवी, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। बठिंडा में तापमान 43.1°C तक पहुंच गया, जबकि कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने फाजिल्का, बठिंडा, मानसा समेत कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
चंडीगढ़ में भी अगले कुछ दिनों तक तेज धूप और लू चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 25 जून के बीच पंजाब में मानसून दस्तक दे सकता है।










