कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय! सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर, डीके शिवकुमार की ताजपोशी के संकेत तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली/कर्नाटक, रोजाना भास्कर ब्यूरो। कर्नाटक की राजनीति में लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

अब कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां उनकी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ अहम बैठक हो सकती है।

इन बैठकों में नई सरकार के गठन, मंत्रिमंडल और विभागों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। दरअसल, 2023 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच अंदरूनी खींचतान की चर्चाएं चल रही थीं।

अब माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने सत्ता परिवर्तन का फैसला कर लिया है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश