डेली टीवी, जालंधर। जालंधर सेंट्रल से AAP विधायक Raman Arora मंगलवार को करीब साढ़े सात घंटे की लंबी पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से बाहर निकले। वह सुबह 11:15 बजे दफ्तर पहुंचे थे और शाम 7:40 बजे बाहर आए।

भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पूछताछ के दौरान कई अहम सवाल पूछे गए और संबंधित रिकॉर्ड भी ईडी अधिकारियों को सौंपे गए। हालांकि बाहर निकलते समय विधायक मीडिया के सवालों से बचते हुए सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।










