नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लोखंडे प्रशांत सीताराम को नया चेयरमैन और वरुण भारद्वाज को नया सचिव नियुक्त किया है।

इसके साथ ही बोर्ड की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सेवाओं और टेंडर प्रक्रिया की जांच के लिए एक हाई-लेवल कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता एस. राधा चौहान करेंगी।
समिति को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।










