डेली टीवी, जालंधर। मेहतपुर थाना पुलिस द्वारा अटेंप्ट टू मर्डर केस के आरोपी लवप्रीत उर्फ लवी को पकड़ने के लिए की गई कार्रवाई के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि मौके पर जुटी भीड़ की ओर से फायरिंग हुई, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में युवक घायल हो गया।

वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लवप्रीत घर के बाथरूम में था और बाहर निकलते ही उसे गोली मार दी गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।










